फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   inteligence team camp on boarder

नेपाल सीमा पर खुफिया टीम ने डेरा डाला

Fri, 22 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
inteligence team camp on boarder
ठूठीबारी बार्डर पर आने जाने वाले वाहनों की जांच की गई। - फोटो : अमर उजाला
सोनौली। गोरखपुर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर ख़ुफ़िया विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है। सरहद पर लगे सीसीटीवी कैमरों से विशेष नजर रखी जा रही है। गुरुवार को पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। नो मेंस लेंड से लेकर सार्वजनिक स्थलों, होटल, गेस्ट हाउस, ढाबा और बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड आदि स्थानों पर भारत आने वाले यात्रियों के पहचान पत्र के साथ ही उनके सामान की जांच की गई।
विज्ञापन


 गुरुवार की दोपहर 12 बजे प्रभारी कोतवाल सोनौली और एसएसबी के बीओपी प्रभारी मेन गेट दल बल के साथ सोनौली बॉर्डर पर पहुंचे और चप्पे-चप्पे की जांच की। नेपाल से आने जाने वालों की विशेष निगरानी के साथ नेपाल से दिल्ली और वाराणसी जाने वाली बसों के यात्रियों को नो मेंस लेंड पर उतार कर उनकी जांच की गई। नेपाल से पैदल, रिक्शा से आने वाले लोगों और उनके सामान की गहनता से जांच की जा रही है। संदिग्ध या पहचान पत्र नहीं होने पर करीब बीस लोगों को नेपाल वापस किया गया तथा कुछ को नेपाल पुलिस को सौंपा गया। 
विज्ञापन


 कोतवाल सोनौली आरके सिंह ने बताया की सासन के आदेश पर सार्वजनिक स्थल होटल  बस टैक्सी स्टैंड पर नजर रखी जा रही है। साथ ही गोरखपुर जाने वाले सभी  बसों के यात्रियों की गहनता से जांच कर उनके आईडी के साथ किया जा रहा है ।  एसएसबी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया की जवान चौबीस घंटे अलर्ट है।  बिना  जांच के कोई भी वाहन और व्यक्ति सीमा पार नहीं कर सकता। इसके साथ ही सभी  पगडण्डी मार्गो पर जवान पेट्रोलिंग के साथ मोबाइल टीम साथ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठूठीबारी बार्डर पर भी चौकसीः ठूठीबारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरखपुर आगमन को लेकर ठूठीबारी  बार्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने बार्डर पर कड़ी सुरक्षा बढ़ा दिया गया है। गुरुवार को आने जाने वाले लोगों की सघन तलासी ली गई। ठूठीबारी स्थित भारत नेपाल सीमा  पर निचलौल सीओ राजाराम यादव के नेतृत्व में कोतवाली  पुलिस, कस्टम कार्यालय व एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से बार्डर पर आने  जाने वाले वाहनों एवं राहगीरों की  सघन तलाशी लयिा। 

वहीं लक्ष्मीपुर खूर्द भारत-नेपाल बार्डर पर सीतलापुर एसएसबी व पुलिस की  संयुक्त टीम ने भी अभियान चलाकर बार्डर के आर पार आ जा रहे  संदिग्धों की सघन तलाशी ली गयी।  इस दौरान कोतवाल प्रभारी सतेन्द्र कुमार  पांडेय,एसएसबी के सबइंस्पेक्टर गौतम सेन ,बैरेस्टर सिंह ,जगदीश यादव आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed