फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   inquiry in BSA office

बीएसए दफ्तर के दस्तावेजों की जांच हुई

Sat, 01 Oct 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
inquiry in BSA office
अभिलेखों की जांच करते एडी बेसिक व एसडीएम देवेश गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। विवादों में रहे बीएसए कार्यालय में शुक्रवार को काफी हलचल रही। एडी बेसिक और एसडीएम ने कार्यालय में पहुंचकर स्थानांतरित शिक्षकों से संबंधित अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। साथ ही कर्मचारियों से पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


पूर्व बीएसए जावेद आलम पर नियम के विरुद्ध शिक्षकों के स्थानांतरण का आरोप लगा था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने सख्त रूख अख्तियार कर कार्यवाहक बीएसए विजयाआंनद से स्थानांतरित शिक्षकों की सूची तलब की। शुक्रवार को एडी बेसिक सत्यप्रकाश त्रिपाठी और एसडीएम देवेश गुप्ता ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर मामले की छानबीन और कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला बाहर स्थानांतरित 113 शिक्षकों को पत्र जारी कर मामले की छानबीन की जाएगी। उनका स्थानांतरण को निरस्त किया जाएगा। जबकि अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया चलती रहेगी। उन्होंने बीएसए जावेद आलम को जिले से रिलीव कर दिया जबकि शासन स्तर से तैनात बीएसए जेपी सिंह ने अभी अपना पद भार ग्रहण नहीं किया है। सदर बीईओ विजय आनंद को कार्यवाहक बीएसए नियुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed