{"_id":"5bdb537abdec2269774f0afb","slug":"innocent-death-due-to-current-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के गांव डोमा खास में बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे दरवाजे पर खेल रहा बच्चा विद्युत तार की चपेट में आ गया। इससे करंट लगने से बच्चे की मौके पर मौत हो गई जबकि बच्चे को बचाने गई मां करंट की चपेट में आने से अचेत होकर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने आननफानन में बच्चे की मां को निजी वाहन से इलाज के लिए सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि डोमा खास गांव निवासी देवेन्द्र के पुत्र कन्हैया (5) सुबह दरवाजे के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते दरवाजे के सामने जमीन पर गिरे कटे हुए एक विद्युत तार को पकड़ लिया। यह देख मां शीला देवी (34) दौड़कर अपने बेटे को बचाने के लिए आगे बढ़ीं। इस बीच बच्चे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि मां करंट की चपेट में अचेत होकर गिरकर घायल हो गईं। लोगों की मदद से महिला को भर्ती कराया गया।