फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   in farenda 9 persons injured in rampage

नाली सफाई के दौरान मारपीट, नौ लोग घायल

Sat, 31 Dec 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 31 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
in farenda 9 persons injured in rampage
पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलघाट बाजार चौराहे पर मारपीट मंे घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा(ब्यूरो)। मथुरानगर में नाली सफाई के दौरान हुई कहासुनी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें नौ लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में घायलों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरानगर टोला डोढ़पुर में शुक्रवार को दिन में 11 बजे अमरनाथ की पत्नी सीमा घर के सामने काफी दिनों से जाम पड़ी हुई नाली को साफ कर रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोसी श्रीधर की पत्नी सुभावती से नाली सफाई को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। बात आगे बढ़ गई और दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने हो गए। कुछ ही देर बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे चले।
विज्ञापन


मारपीट में एक पक्ष से अमरनाथ चौधरी (35), सीमा देवी (30), सोनू, जगना देवी और राजवंता देवी घायल हो गईं। इनमें अमरनाथ चौधरी के सिर पर गंभीर चोटें आईं।  दूसरे पक्ष से सुभावती देवी, पूजा, प्रियंका, व रिंकू भी घायल हो गए हैं। मारपीट देख गांव के लोग पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत करवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजवाया गया। जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा था। घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed