फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   IG arrived Sonauli border

आईजी पहुंचे सोनौली बॉर्डर

Sun, 07 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Sun, 07 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
सोनौली। आईजी जोन गोरखपुर ने इंडो-नेपाल का दौरा कर सीमा की स्थिति का जायजा लिया। सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर गतिविधियों की जानकारी ली। बाद में नोमेंस लैंड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


शनिवार  शाम पुलिस महानिरीक्षक हरीराम शर्मा एसएसबी कैंप कार्यालय सोनौली में अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। पहले सोनौली दौरे पर आए आईजी ने पत्रकारों से बातचीत भी की।  कहा कि सीमा के एसएसबी चेकपोस्ट को देखने आए थे।
विज्ञापन


 ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर विशेष ध्यान के निर्देश दिए हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में किराए पर रहने वाले संदिग्धों की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीमाई क्षेत्र में रह रहे ऐसे लोग जिनके बारे में अधिकृत जानकारी मकान मालिकों के पास नहीं है। उनके बारे में गहराई से छानबीन की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


  इस दौरान पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव, एसएसबी कमांडेंट केएस बनकोटी, सहायक पुलिस अधीक्षक हरगोविन्द, क्षेत्राधिकारी नौतनवा गोपी नाथ सोनी आदि लोग मौजूद रहे।


 सीमाक्षेत्र में हो रही गतिविधियों के संबंध में शिथिलता बरते जाने पर सोनौली कोतवाल से नाराजगी जताई। व्यापारियों ने आईजी से मिलकर कोतवाली पुलिस द्वारा कस्बे की मालवाहक गाड़ियों को अकारण रोककर वसूली किये जाने की शिकायत की। जिस पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज को मामले की स्वत: जांच के आदेश दिए।   आईजी गोरखपुर जोन हरिराम शर्मा के आने की खबर पर कोतवाली सोनौली में अपनी-अपनी समस्या लेकर आए पीडितों की कोतवाल ने आनन-फानन में बिना कोई सुनवाई के परिसर से भगा दिया। जिससे  लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed