{"_id":"57d5adf34f1c1b1142317492","slug":"hyv-blamed-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बनी सत्ता पक्ष की कठपुतली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस बनी सत्ता पक्ष की कठपुतली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
सिसवा में हियुवा ने बैठक
- फोटो : अमर उजाला
सिसवा बाजार। श्री भुअरी माता मंदिर परिसर में रविवार को हियुवा नगर की मासिक बैठक में हिंदू उत्पीड़न व प्रशासन द्वारा हिंदू संगठनों पर फर्जी मुकदमे कायम करने पर नाराजगी जताई गई। इन घटनाओं के लिए प्रदेश की सपा सरकार को दोषी ठहराते हुए इस पर रोक लगाने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी गई।
नगर संयोजक मनीष शर्मा ने कहा कि जनपद में हिंदू उत्पीड़न की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। विगत दिनों लक्ष्मीपुर में प्रतिमा स्थापना को लेकर हुए हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच विवाद के बाद प्रशासन ने प्रदेश सरकार के इशारे पर निर्दोष प्रदेश अध्यक्ष सहित 25 हियुवा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते हुए उनके विरुद्ध सांप्रदायिक तनाव फैलाने का फर्जी मुकदमा दर्ज कर निंदनीय कृत्य किया गया।
नगर अध्यक्ष गंगा सागर जायसवाल ने कहा कि हियुवा ऐसे फर्जी मुकदमे के डर से पीछे नहीं हटने वाली। सांसद योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में महराजगंज जनपद का संगठन ऐसे तत्वों का जवाब देने में सक्षम है। हिंदुओं का उत्पीड़न कर रहे अधिकारियों को सत्ता परिवर्तन के बाद इसका जवाब मिल जाएगा। इस अवसर पर तेज प्रताप मद्धेशिया, अजय कुमार जायसवाल(छोटू), संतोष निषाद, संजय जायसवाल, संतोष चौधरी, विजय सरकार, कृष्णा केशरी, बिट्टू केशरी, नंदू कुमार, पुष्कर निषाद, बहादुर गोंड, दुर्गा पटवा आदि उपस्थित रहे।