फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   husband tried to burn wife

विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश

Mon, 26 Dec 2016 11:59 PM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
husband tried to burn wife
जलती हुई महिला
पुरन्दरपुर/लक्ष्मीपुर। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपुर की रहने वाली एक महिला ने पति पर आरोप लगाया है की मेरा पति सोमवार को सुबह जिंदा जलाने का प्रयास किया। किसी तरह पुरन्दरपुर थाने में पहुंच कर जान बचाई। पुलिस सूचना पाते ही पति को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपुर की रहने वाली महिला बिंदबासनी ने पुरन्दरपुर पुलिस में सोमवार को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है की मेरी शादी लगभग छह साल पहले राजेश पुत्र बिशुन देव के साथ हुई थी। डेढ़ साल बाद एक बच्ची को जन्म दिया। लड़की का दुनिया में आना ससुराल के लोगों को नागवार लगने लगा और यह कहने लगे की लड़की की शादी कैसे होगी। जिससे पति सास व ससुर ने कहना शुरू कर दिया की मायके में कह दो कि लड़की के नाम से रुपये जमा कर दें। लेकिन महिला ससुरालियों की यातना सुनती रही। ससुराल में ही मायका से समान मंगाकर खाने-पीने के साथ पड़ी थी। जिसे देखकर पति सहित घर के लोग आजिज आ गए। सोमवार को सुबह लगभग सात बजे ससुराल वाले महिला को घर से निकालने लगे लेकिन जब वह घर छोड़ने के लिए तैयार नही हुई तो जलाने का प्रयास किया। महिला किसी तरह जान बचाकर पुरन्दरपुर पुलिस के पास पहुंची और तहरीर देकर ससुरालियों पर कार्यवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

इस संबंध एसओ अनिल कुमार का कहना है की मामले की जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर कार्यवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed