फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   husband, including five on the dowry case

पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस

Sat, 02 Apr 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sat, 02 Apr 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
husband, including five on the dowry case
महिला की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत की जांच करने पहुंचीं सीओ। - फोटो : प्रदीप अग्रहरि
फरेंदा संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के बाद पुलिस ने ससुर और पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों में तीन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


रामनगर के बुधहिया बाजार निवासी रामदेव के बेटे अंगद की शादी दो वर्ष पूर्व कैंपियरगंज के जनकपुर टोला करतहरी निवासी मुन्नर की बेटी रीना से हुई थी। पिता मुन्नर ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि दहेज के लिए 75 हजार नकद तय था। विवाह के समय 25 हजार दिए थे। शेष रकम के लिए दामाद अंगद, ससुर रामदेव, ननद सुनीता, व सास कमला देवी व देवर बाली व चीनू मारते पीटते व प्रताड़ित करते थे। होली के पहले दामाद अंगद रीना को लेकर कर गया और प्रताड़ित करने लगा। 31 मार्च को सभी ने रीना की हत्या कर ठड़वरिया घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


 घटना की जानकारी पर सूचना पुलिस को दी। सीओ रचना मिश्रा व एसओ टीम के साथ घाट पर पहुंचे तो वहां कुछ नहीं मिला। हत्या के बाद पति व भाई फरार हैं। एसओ दिलीप शुक्ला ने कहा कि लड़की के पिता की तहरीर पर पति व ससुर, सास, ननद व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed