फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   human treficing

खाड़ी देश भेजी जा रहीं तीन युवतियां पकड़ीं

Wed, 19 Oct 2016 12:05 AM IST
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
human treficing
महिला तस्करी का गिरफ्तार गिरोह - फोटो : अमर उजाला
सोनौली (ब्यूरो)। नेपाल से भारत होते खाड़ी देश भेजी जा रहीं तीन नेपाली लड़कियों को सरहद पर तैनात सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर नेपाल पुलिस को सौंप दिया है। मौका देखते ही दलाल फरार हो गया। मंगलवार की सुबह आठ बजे भारत नेपाल सीमा पर सोनौली के नो मेन्स लैंड के पहले बेलहिया में नेपाली सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तीन युवतियों को संदिग्ध हालात में देख कर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


बातचीत में संदेह होने पर उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो युवतियों ने बताया कि अपने गांव के साथी के साथ मुंबई जा रही हैं और वहां से विदेश जाने की बात कह साथी हम लोगों को लेकर गोरखपुर जा रहा था। वह सोनौली बस अड्डे पर हम लोगों का इंतजार कर रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता तीनों को रोक कर इनके साथी का इंतजार करने लगे। लेकिन दोपहर तक वह साथी नहीं आया।
विज्ञापन


बेलहिया पुलिस इंस्पेक्टर अभय विक्रम शाह ने बताया कि तीनों युवतियां सोराहा जिले की रहने वाली हैं। दलाल खाड़ी देश में नौकरी का लालच देकर ले जा रहा था। उन्हें सरहद पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। तीनों युवतियों को उनके घर वालों को बुलाकर उनके घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed