{"_id":"571bc3184f1c1b742f8b4d0d","slug":"gum-and-angry-replaceable-married-happiness","type":"story","status":"publish","title_hn":"गम और गुस्से में बदलीं शादी की खुशियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गम और गुस्से में बदलीं शादी की खुशियां
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
बैठी रह गई दुल्हन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह की सारी खुशियां गम और गुस्से में बदल गईं। देर रात तक घर वाले बारात आने का इंतजार करते रहे। लड़की पक्ष ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कहा है कि अंत में दहेज की मांग बढ़ने पर देने में असमर्थता जताई तो बारात लाने से इन्कार कर दिया।
पनियरा थाना क्षेत्र के बेनीगंज निवासी दुर्गा मद्धेशिया के बेटे दीपक की शादी बृजमनगंज के हथिगढ़वा के बेलौहा टोले के निवासी नागेश्वर मद्धेशिया की बेटी प्रियंका के साथ तय हुई थी। 22 अप्रैल को विवाह निश्चित था। शादी तय होने के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। शुक्रवार रात लड़की पक्ष के लोग पूरी तैयारी के साथ बारात का इंतजार कर रहे थे। गांव और रिश्तेदारों को देर होते देख खाना खिला दिया गया। फोन से पता करने पर लड़का पक्ष ने बारात लाने से इन्कार कर दिया। यह सुनकर लड़की पक्ष के लोग सन्न हो गये। घर पर रोना शुरू हो गया। पूरी रात बरात नहीं पहुंची तो लड़की के पिता ने बृजमनगंज थाने में तहरीर देकर लड़का पक्ष पर अधिक दहेज मांगने का आरोप लगाया। कहा कि और दहेज देने में अक्षमता जताई तो बरात नहीं आयी। बारात न आने से करीब दो लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ। ऐसे में वर पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लड़का पक्ष का कहना है कि शादी न होने के बात पहले बता दी थी। वह लोग गलत आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में एसओ विनोद कुमार राव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जानकारी पनियरा पुलिस को दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।