{"_id":"577d55af4f1c1b646d7f9bad","slug":"get-ran","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मांगने पर कोटेदार ने भगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीनी मांगने पर कोटेदार ने भगाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द के लोगों ने कोटेदार खिलाफ प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ठूठीबारी। लक्ष्मीपुर खुर्द के लोगों ने कोटेदार द्वारा मानक के अनुरूप राशन और चीनी न देने पर बुधवार को प्रदर्शन किया। गांव वालों का आरोप है कि कोटेदार ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी अजय शंकर निगम लक्ष्मीपुर खुर्द गांव के कोटेदार हैं। गांव में मुस्लिम आबादी अधिक है। ईद पर्व होने के कारण बुधवार की सुबह राशन और चीनी लेने के लिए गांव के लोग कोटे की दुकान पर जुट गए। राशन कार्ड धारकों का आरोप है कि यूनिट के हिसाब से राशन और चीनी मांगने पर कोटेदार उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए भगाने लगा। इससे नाराज राशनकार्ड धारकों ने कम राशन लेने से इन्कार कर दिया और कोटेदार के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। गांव वालों को हंगामा देखकर राशन गोदाम में ताला जड़ कर कोटेदार फरार हो गया।
विज्ञापन
गांव के अनिल कुमार यादव, उस्मान अंसारी, नियाजुल, रहीसुन निशा, फातिमा, रजिबुन निशा, मैरुननिशा, अमीना आदि का कहना है कि कोटेदार मनमाने तरीके से राशन का वितरण करता है। घटतौली तो आम बात है। राशन वितरण का कोई निर्धारित दिन नहीं है न ही राशन वितरण स्थल पर रेट सूची चस्पा है। ऊंचे दाम पर कम राशन देता है। विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार करता है। लोगों ने कहा की उक्त मामले को लेकर ईद पर्व के बाद उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कोटेदार पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस दौरान नजरुननिशा, लखपति, मीना देवी, मनोरमा, नूरजहां, खुशबूनिशा, कुरैशा, सहीद समेत गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन