{"_id":"572106a14f1c1b783ba914fd","slug":"gas-tanker-flipped","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया फरेंदा के समीप गैस टैंकर पलटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैया फरेंदा के समीप गैस टैंकर पलटा
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
भैया फरेंदा के पास अनियंत्रित होकर पलटा गैस टैंकर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात गैस टैंकर पलट जाने से बुधवार तक लगभग 18 घंटों तक राजमार्ग पर आवागमन बाधित रहा। गैस इंजीनियर के आने के बाद गैस को दूसरे टैंकर में रिफिल किया गया। इसके बाद प्रशासन और जनता ने राहत की सांस ली। गैस रिसाव के चलते दो गावों में चूल्हे नहीं जले और लोग बिना भोजन के दिन बिताए।
गोरखपुर के गीडा से गैस भरकर नेपाल के लिए निकला गैंस टैंकर अभी भैया फरेंदा चौराहे के समीप गुजरपुरवा चौराहे पर रात के 11 बजे पहुंचा था कि सड़क के निर्माणाधीन डिवाइडर पर अनियंत्रित होकर चढ़कर सड़क पर ही पलट गया। जिससे टैंकर से गैस रिसाव करने लगा।
गैस से भरी ट्रक के पलटने की सूचना मिलते ही प्रशासन सकते में आ गया। रात में ही पुलिस विभाग के सीओ रचना मिश्रा और टीम, एसओ ओमप्रकाश के साथ दो फायर बिग्रेड की गाड़ी के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अगल-बगल के लोगों को चूल्हा, गैस सिलेंडर जलाने के लिए मना कर रास्ता को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
बड़े हादसे की आशंका सोचकर गांव के लोग दहशत में आ गए। ट्रक के पलटने की सूचना मिलते ही गांव के लोग अपने-अपने घरों को छोड़ कर पलायन कर गए। गैस के रिसाव के कारण भैया फरेंदा चौराहा, गुजरपुरवा, जुगुलपुर, नियामतपुर, यादव टोला सहित करीब आधा दर्जन गांव के लोगों को भोजन तक बनाने के लिए प्रशासन के लोग मना कर दिए।
गैस को दूसरे टैंकर में रिफिल करने के लिए गीडा से इंजीनियर आए और राजमार्ग को बंद कर गैस को दूसरे वाहन में रिफिल करवाया। रिफिल के दौरान लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। घटना को सुनकर विधायक विनोद तिवारी, पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव, अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोविंद एसडीएम जयचंद पांडेय, नायब तहसीलदार सतीश कुमार व अन्य मौके पर पहुंच कर लोगों को ढांढस बंधाते रहे।