{"_id":"5806695c4f1c1b9f1b7032ad","slug":"found-hanging-from-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला युवक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
विषखोप गांव के टोला श्रीरामपुर में रोते-बिलखते मृतक बाबू लाल के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुर। क्षेत्र के गांव विषखोप टोला श्रीरामपुर में मंगलवार सुबह आम के बाग में गमछे के फंदे से लटका 36 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्राधिकारी लच्छी राम यादव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। परसा मलिक पुलिस शव को नीचे उतरवाई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परसामलिक थाना क्षेत्र के गांव विषखोप टोला श्रीरामपुर निवासी बाबूलाल मद्धेशिया (36) मंगलवार की सुबह पांच बजे गांव के पूरब आम के बाग की तरफ शौच के लिए गया था। कुछ देर बाद आम के पेड़ में गमछे के फंदे से लटका शव देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इससे घर वालों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है बाबूलाल सीधा-सादा युवक था। गांव में किसी से उसकी कोई दुश्मनी भी नहीं थी।
घर में पत्नी अकाली देवी समेत तीन बेटियां तथा एक बेटा है। वह नेपाल के बुटवल में सब्जी बेचकर परिवार का पालन करता था। एक सप्ताह बाद वह सोमवार शाम को गांव आया और मंगलवार सुबह आम के पेड़ में लाश मिली। मृतक के बड़े भाई छांगुर ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई छांगुर ने परसा मलिक पुलिस को तहरीर दी कि उसका छोटा भाई मंगलवार की सुबह पांच बजे शौच के लिए निकला और गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष रफीक अहमद का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उसके आधार पर कार्रवाई होगी।