फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   flood affected persons made jam

नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग जाम किया

Fri, 29 Jul 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
flood affected persons made jam
बरगदवा स्थित महाव नाले के पुल पर ठूठीबारी नौतनवा मार्ग जाम करते गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। टूटे महाव तटबंध को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर भाजपा नेता की अगुवाई में आसपास के लोगों ने महाव नाला पुल के समीप नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान आवागमन करीब एक घंटे बाधित रहा।
विज्ञापन


यहां सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने कहा कि महाव तटबंध टूटने से बरगदवां क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है। चकरार गांव के समीप लगभग 70 मीटर बांध नदी के तेज बहाव से टूट गया है। इससे आसपास के गांवों में पानी भर गया तथा सैकड़ों एकड़ फसल जल मग्न हो चुकी है। यदि प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर कटान स्थल पर कार्य शुरू नहीं कराया तो भारतीय जनता पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। 
विज्ञापन


जिला मंत्री प्रदीप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। जिसके कारण इस क्षेत्र में भीषण तबाही नेपाली नदियों ने मचाई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया था। किंतु प्रशासन कुंभकर्णी नींद में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी तो जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।  इस दौरान मंडल अध्यक्ष नन्हें सिंह, राकेश यादव, संतोष यादव, बाबू नंदन शर्मा, ओम प्रकाश चौधरी, अविनाश त्रिपाठी, ओम पाल आदि भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed