{"_id":"5c2520c6bdec2256b73eef1b","slug":"five-people-arrested-in-the-robbery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मामले का पर्दाफाश पांच लोग हुए गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के मामले का पर्दाफाश पांच लोग हुए गिरफ्तार
Fri, 28 Dec 2018 12:28 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
लूट के मामले का पर्दाफाश पांच लोग हुए गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। क्राइम ब्रांच एवं घुघली पुलिस ने लूट कांड का पर्दाफाश करने का दावा करते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो बाइक, एक मोबाइल व असलहा बरामद हुआ है।
एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि तीन दिसंबर को घुघली थाना क्षेत्र के बरवां नहर डाकबंगला के पास से एक स्कूटी लूटी गई थी। घुघली पुलिस लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच 26 दिसंबर को क्राइम ब्रांच की टीम व घुघली पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की गोपाला नहर के पास कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। पुलिस ने वहां पहुंच कर घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी सिसवा निवासी आशुतोष श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, समीर मद्धेशिया, बृजेश गौड़ तथा सदर कोतवाली के ग्राम करमहा निवासी जंग बहादुर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।