फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five examination centers inspector removed from chamber

पांच परीक्षा केंद्रों से कक्ष निरीक्षक हटाए गए

Tue, 01 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Tue, 01 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार को 3991 विद्यार्थियों ने छोड़ दी। हाईस्कूल में अंग्रेजी और इंटर में समाज शास्त्र की परीक्षा थी। नकल करते पकड़े जाने पर पांच को रस्टीकेट कर दिया गया है। पांच कक्ष निरीक्षकों को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को हाई स्कूूल अंग्रेजी में 34806 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें 2837 ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में इंटर समाज शास्त्र की परीक्षा थी जिसमें 1154 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा के दौरान अनुचित साधन प्रयोग करते समय रामभोरी कन्या इंटर कॉलेज में एक छात्र, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में एक छात्रा को डीआईओएस शिवचंद राम ने रस्टीकेट किया।
विज्ञापन


 जब कि सरस्वती देवी इंटर कॉलेज सहरौना तिवारी में बीएसए द्वारा एक छात्र को रस्टीकेट किया गया। जयकुंवरी देवी इंटर कॉलेज मिठौरा बाजार में सचल दस्ता प्रभारी रामाज्ञा प्रसाद ने एक को रस्टीकेट किया। राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा में केन्द्र निरीक्षक द्वारा एक छात्रा को अनुचित साधन प्रयोग करते समय पकड़ने रस्टीकेट कर दिया गया है। डीआईओएस ने बताया कि जिले के पांच इंटर कॉलेज से कक्ष निरीक्षक भी हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हटाए गए कक्ष निरीक्षकों में रामभोरी कन्या इंटर कॉलेज निचलौल में दो शिक्षक, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज ठूठीबारी में एक शिक्षक और ज्ञान भारती इंटर कॉलेज व मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज से एक-एक कक्ष निरीक्षकों को डायट प्राचार्य ने हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed