{"_id":"5ced832bbdec2206fc12764a","slug":"fire-in-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल का टैंकर बना आग का गोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेट्रोल का टैंकर बना आग का गोला
Wed, 29 May 2019 12:21 AM IST
राकेश पांडेय
Maharajganj
Maharajganj
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 29 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युवक के घरों में आग लगाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा(महराजगंज)। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर परसा महंथ चौराहे के समीप मंगलवार सुबह चार बजे पेट्रोल से भरा टैंकर पलट कर आग का गोला बन गया। इससे आसपास के गांवों के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। इससे करीब दो घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद चालक और कुछ अन्य लोग गाड़ी से निकल कर भागते देखे गए।
गोरखपुर से 12000 लीटर पेट्रोल भरकर नेपाल जा रहा टैंकर मंगलवार सुबह में चार बजे के करीब फरेंदा थाना क्षेत्र के परसा महंथ चौराहे के पास पलट गया और इसमें आग लग गई। धमाके की तेज आवाज और आग की लपटों से लोग सुबह-सुबह दहशत में आ गए। सुरेश, बलिराम, विरेंद्र और मनोहर आदि ने 100 पर सूचना देने की कोशिश की पर नंबर नहीं मिला। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और सीओ अशोक कुमार मिश्रा पहुंचे। तेज लपटों के कारण आग को बुझाना मुश्किल हो रहा था। इसी बीच फायर टेंडर का पानी का खत्म हो गया। महराजगंज से आई दमकल टीम ने आग पर किसी तरह काबू किया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग बुझाने के बाद आवागमन शुरू हुआ।
दो घंटा तक संकट के दौर से गुजर रहे थे लोग
फरेंदा। राजमार्ग के बीचो-बीच पेट्रोल से भरी टैंकर पलटने से आग की भयंकर रूप देखकर अगल-बगल के लोग करीब घंटे से अधिक समय तक संकट के दौर गुजर रहे थे। 12000 लीटर पेट्रोल से भरी टैंकर पलटने के बाद अगल-बगल के गांव के लोगों पर संकट बन गया था। जब तक आग बुझ नहीं गया तब तक लोगों की सांसे अटकी हुई। घटनास्थल से कुछ ही दूूरी पर गांव होने के कारण खतरा और भी बढ़ गया था। सुबह होने के कारण घरो मेें चुल्हे नही चल रहे थे। लोगों के सूझ बूझ से संकट का टाला गया। क्षेत्र के अभिमन्यु मिश्रा ने कहा कि टैंकर का पलटना एक बड़ी घटना थी जिससे स्थानीय लोगो पर संकट का दौर था। प्रशासन व फायर टीम के प्रयास से आग बुझाया गया। बृजेश गुप्ता ने बताया टैंकर पलटने की घटनाएं अधिकतम हो रही है। जिससे लोगो में दहशत बना रहता है। फायर थाना को फरेंदा में भी बनाना आवश्यक है। दूरी से आने के कारण समस्या होती है।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन के छूटे पसीने
फरेंदा। आग लगने की सूचना पाकर पुलिस के सीओ अशोक मिश्रा व फायर एसओ ओमप्रकाश अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन टैंकर सड़क के बीच में पलटने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी हुई।