फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire disaster continues

आग की विनाशलीला जारी

Tue, 12 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Tue, 12 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
 Fire disaster continues
फरेंदा क्षेत्र में लगी आग से घर जले। - फोटो : प्रदीप अग्रहरि
जिले में आग की विनाशलीला लगातार जारी है। सोमवार को फरेंदा, घुघली, सदर कोतवाली व पनियरा क्षेत्र में 200 आवासीय झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। करीब सौ एकड़ से अधिक गेहूं की फसल राख हो गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां दिन भर दौड़ती रहीं। आग बुझाने के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


 फरेंदा क्षेत्र के छितही बुजुर्ग में सोमवार को धुईहर से लगी आग में सुकुल चौधरी, निरंजन, चिनगुद, मग्गन सहानी, चैतू, मोरंग, दिनेश, अदालत, लोरिक, बेचन समेत चार अन्य लोगों के घर जलकर राख हो गए। चैतू के घर में रखा सारा समान जल गया। झोपड़ी में बांधी गई दो भैंस और एक बकरी भी जल गई। आग बुझाने के चक्कर में सुकुल चौधरी भी झुलस गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी ले गए। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तब तक आग बुझाने के लिए लोग पोखरे, हैंड पंप से प्रयास कर रहे थे। थोड़ी देर में दमकल कर्मी पहुंच गए। बसपा नेता रामभवन निषाद, कांग्रेस के त्रिभुवन मिश्रा आदि पीड़ित परिवारों से मिले।
विज्ञापन


घुघली प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के विश्वनाथ पुर गांव के पासी टोला में दिन में करीब एक बजे हरी के घर से आग लगी तो 150 से अधिक घरों को अपने आगोश में ले लिया। तेज हवा के झोकों से आग की गति और तेज हो गई। 50 एकड़ फसल को जलाते हुए टेढ़वा खास टोले में भी 45 घरों को जला दिया। पासी टोला के मिश्री,  जवाहिर, तप्पि, मदन, छोटक, मुन्ना,  मार्कण्डेय, नर्वदा, दशरथ, मंत्री, जंत्री, चन्द्रिका, शंकर आदि  की फसलें जल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरैना प्रतिनिधि के अनुसार चौमुखा गांव में कउड़ा की आग से छह घर जलकर राख हो गए। हरी चरन प्रजापति, महाजन प्रजापति, संता दुसाध, भास्कर प्रजापति की फसलें जल गईं। यही स्थिति पकड़ियार बिशुनपुर गांव की है। पांच लोगों की कई एकड़ फसल राख हो गई। लाल प्रसाद यादव व इंद्रेश की भी फसलें जली हैं।खंडेसर में खाना  बनाते समय आग की चिंगारी दर्जनों घर जल गए। साइकिल, पम्पिंग सेट भी जल गए। आग की लपटों ने गेहूं की फसल राख कर दी। आग कुर्बान के घर से लगी। जिससे रामहरी, सुदर्शन, गंगेश,  मोतीचंद, रामबाबू, श्यामबाबू, कृष्णा, आकाश, विजय, सुग्रीव, दिलीप आदि के घरों को को जलाकर राख कर दिया।

सिसवा बाजार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बंदी और बसडील्ला गांव के बीच खेतों में लगी आग में 50 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। खेतों की चिंगारी ने बंदी के तीन झोपड़ियों को भी जला दिया। दोपहर में बसडील्ला के बेलहिया टोला निवासी बूटाई डंठल जला रहे थे। तेज हवा के बीच चिंगारी बगल के खेतों में जा गिरी और फसलें जलने लगीं। चिंगारी के कारण बंदी गांव के सतीश गुप्ता, विजय गुप्ता, बाबूलाल साहनी के छप्पर जल गए। फायर  ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर आग बुझ सकी।

पनियरा प्रतिनिधि के मुताबिक धनखरी के सिवान में सोमवार सुबह 10 बजे रामसेवक के खेत में कंबाइन से गेहृं की कटाई की जा रही थी। तकनीकी खराबी से चिंगारी निकली जिससे कंबाइन भी जलने लगी। गेहूं में भी आग लग गई। रामसेवक का गेहूं जल गया। आग राकेश के खेत तक जा पहुंची। धनखरी और गेहुअना गांव के लोगों ने किसी तरह काबू पाया।


सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार के टोला बरगदवा राजा में आग लगने से 15 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी से आग पर काबू पा लिया गया।   आग की घटनाओं की जानकारी व मदद के लिए प्रशासनिक अमला भाग दौड़ करता रहा। एसडीएम सदर रणविजय सिंह, तहसीलदार नंदलाल सिंह, थानाध्यक्ष ओपी चौहान पहुंचे। लेखपाल व कानूनगो नाम दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए कहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed