फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ‌father murdered daughter

पिता ने ही बेटी की गला रेतकर की थी हत्या 

Fri, 06 May 2016 12:29 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
father murdered daughter
शशिकला हत्याकांड में पकड़ा गया हत्यारा। - फोटो : अमर उजाला
शशिकला हत्याकांड का बृहस्पतिवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पिता ने ही अपनी बेटी और पत्नी के साथ मिलकर बड़ी बेटी शशिकला की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने के लिए शव को तालाब में फेंकने की कोशिश की गई थी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस आफिस में पत्रकार वार्ता में एसपी भारत सिंह ने बताया कि बीते रविवार की रात बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा सोनबरसा टोला फुलवरिया में पोखरे के पास शशिकला का शव बरामद किया गया था। उसका गला रेता गया था। चौकीदार चंद्रभूषण की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर एएसपी हरगोविंद, सीओ फरेंदा रचना मिश्र के नेतृत्व में पुलिस की टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन


पर्दाफाश में लगी टीम को शशिकला के पिता सुभाष जायसवाल ने बताया कि बेटी की बीमारी, शादी में आ रही अड़चन की वजह से ही उसने घटना के दिन पत्नी बुन्ना देवी व बेटी सीमा के साथ मिलकर शशिकला की गला रेतकर हत्या कर दी थी और शव गांव के उत्तर जलकुंभी से भरी पोखरी में साक्ष्य छिपाने की नियत से फेंक दिया। निशानदेही पर अनाज की बोरी में छिपाकर रखा गया हंसिया भी बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed