फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Family squabbles jumped in Rapti

पारिवारिक कलह से राप्ती में छलांग लगाई

Sat, 16 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sat, 16 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Family squabbles jumped in Rapti
नदी में कूदी - फोटो : अमर उजाला
धानी स्थित खड़खड़िया पुल से शुक्रवार दोपहर एक महिला राप्ती नदी में कूद गई। नदी में स्नान कर रहे लोगों के सहयोग से बचा लिया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर उसका इलाज चल रहा है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गोरखपुर के कैम्पियरगंज की राधा देवी शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बृजमनगंज क्षेत्र के धानी स्थित खड़खड़िया पुल पर पहुंचीं। थोड़ी देर बाद पुल से राप्ती नदी में छलांग लगा दी। शुक्र था कि जिस जगह छलांग लगाई। कुछ लोग नहा रहे थे। वे महिला को डूबते देख काफी मशक्कत के बाद बचाए और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राधा को धानी स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां वह खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। पुलिस के पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति पंजाब में रहकर कमाते हैं। घर में पारिवारिक कलह के चलते जान देने की कोशिश। घटना के संबंध में राधा के ससुराल व मायका पक्ष को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed