फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Family Feud died in the water

पारिवारिक कलह में जल मरी

Tue, 26 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Tue, 26 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Family Feud died in the water
मृतका के घर पहुंची पुलिस, परिजन भाग निकले - फोटो : प्रदीप अग्रहरि
फरेंदा  में पारिवारिक कलह से आजिज विवाहिता ने खुद को आग के हवाले कर लिया। उसकी मौत होते ही घर लोग भाग निकले। घटना सोमवार को अलहदिया महदेवा के घोड़सारे उत्तर टोला में घटी। सोमवार को घोड़सारे गांव में अपराह्न करीब तीन बजे 25 वर्षीय चंपा देवी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। और आग लगाकर जान दे दी। कारण आए दिन कलह बताया जा रहा है। घटना के समय पति घनश्याम गांव में घूमने निकले थे। पत्नी के जलने की सूचना पर जब घर पहुंचा तब तक मौत हो गई थी। चंपा से नौ माह का बेटा भी है।
विज्ञापन


पति घनश्याम का कहना है कि अभी तीन चार दिन पहले वह बाहर से कमा कर लौटे। बाहर से आने के बाद किसी बात को लेकर थोड़ा विवाद जरूर हुआ था। बताया जाता है कि कहासुनी के बाद से ही चंपा ने खाना पानी छोड़ कर नाराज चल रही थीं। मौत की सूचना मायका वालों को दी गई लेकिन कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मौके पर नायब तहसीलदार सतीश कुमार, ग्राम प्रधान रामप्रताप यादव आदि लोग रहे। एसआई रविशंकर मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed