{"_id":"587bc4cb4f1c1b3803efe768","slug":"facilities-must-be-mentained-at-sensitive-bootha","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील बूथों पर जरूरी इंतजामात की हिदायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संवेदनशील बूथों पर जरूरी इंतजामात की हिदायत
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां क्षेत्र के सेवतरी प्राथमिक विद्यालय के बूथों का निरीक्षण करते डीएम वीके सिंह, एसपी प्रमोद कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
सोनौली। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह और एसपी प्रमोद कुमार ने सोनौली कोतवाली के नोनिया और जुगोली, सोनौली प्रथम एव द्वितीय मतदान केंद्र और कोतवाली के संवेदनशील मतदान स्थल शेख फरेंदी उर्फ केवटलिया का निरीक्षण कर जरूरी इंतजाम की हिदायत दी।
रविवार की दोपहर सोनौली कोतवाली के पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी ने ग्राम नोनिया के मतदान स्थल पर लोगों से मिले और उनकी समस्याएं भी सुनीं। सोनौली में व्यापारियों को नगदी लेन देन से बचने और कारोबार बैक के मार्फत करने की जानकारी दी। इस दौरान कोतवाल टीपी श्रीवास्तव समस्त ग्राम विकास अधिकारी बीएलओ समेत ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
रतनपुर प्रतिनिधि के अनुसार डीएम व एसपी ने परसामलिक थाना के अहिरौली, सेवतरी तथा दोगहरा गांव के संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की निरीक्षण कर कर्मचारियों और खामियों को दूर करने का निर्देश दिया। इसी दौरान सेवतरी के प्रधान प्रतिनिधि मैनेजर ने डीएम से शिक्षकों की शिकायत की कि प्राथमिक विद्यालय में चार शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन
उनमें सप्ताह में दो लोग तीन दिन तथा दो लोग तीन दिन आते हैं। इस मौके पर थानाध्यक्ष परसा मलिक राजेश कुमार रुहेला, एसआई संतोष कुमार सिंह, बृजानंद यादव, इद्रीश, रामजीत यादव, बीएलओ ऊषा साहनी, शशिकला, पूर्व प्रधान सुभाष चौधरी, रविन्द्र यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।