फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   EO&chairman conflict in public

ईओ-अध्यक्ष की लड़ाई सड़क पर

Fri, 23 Sep 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
EO&chairman conflict in public
नगर पालिका अध्यक्ष रीता भारती व सभासदों ने ईओ के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नगरपालिका के जिम्मेदार लोगों की आपसी खींचतान से विकास कार्यों का पहिया रुक सा गया है। ईओ और नगरपालिका अध्यक्ष की लड़ाई सड़क पर आ गई है। बृहस्पतिवार को नगरपालिका अध्यक्ष ने सभासदों के साथ अधिशासी अधिकारी के खिलाफ डीएम से शिकायत की। 
विज्ञापन


नगरपालिका अध्यक्ष रीता भारती ने ईओ लवकुमार मिश्र के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि नगरपालिका परिषद में स्थाई ईओ न होने के कारण घुघली नगर पंचायत के ईओ लव कुमार मिश्र संबद्ध हैं। लेकिन वह इस दायित्व का निर्वाह कुशलता से नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि नगरपालिका के विकास कार्यों के संबंध में कभी भी न तो बात करते हैं और न ही कोई सुझाव देते है। जल मूल्य वसूली के संबंध में बार-बार पत्राचार के बावजूद ईओ ने न तो कोई समीक्षा की और न ही किसी प्रगति से अवगत कराया।
विज्ञापन


बार-बार निर्देश देने के बाद भी ईओ ने टैक्सी स्टैंड की बकाया वसूली पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे नगरपालिका के विकास कार्यों एवं जनहित की समस्याओं जैसे वार्डों की सफाई, कूड़ा-करकट और जलजमाव से तमाम बीमारियां फैल रही हैं। नगरपालिका अध्यक्ष रीता भारती ने ईओ के खिलाफ राजनीति करने का भी आरोप लगाया। कहा कि वह विकास कार्यों को रोकने का प्रयास भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुभवहीनता के कारण नगर पंचायत घुघली में भी सामानों के क्रय में भारी अनियमितता की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं कुछ सभासदों ने कहा कि नगर के समस्त वार्डों की सफाई एवं जलनिकासी व्यवस्था बंद होने के कारण सभासदों की छवि धूमिल हो रही है। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि चंद्रजीत भारती, सभासद हीरा पासवान, ब्रह्मावती, ब्रजभूषण प्रसाद, दुर्गावती, श्यामनरायन यादव, विजयी गुप्ता, नीतू निगम, शाहजहां बेगम, फूला देवी, प्रभावती, गया प्रसाद, दुर्गावती पांडे, परमानंद सहित कई सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed