{"_id":"57dc43e34f1c1bf504d48ab2","slug":"employees-leader-arrested-in-cocaine","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ कर्मचारी नेता गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस के साथ कर्मचारी नेता गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
सोनौली के रास्ते गोवा ले जानी थी काोकीन
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीपुर/पुरंदरपुर। पुरंदरपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गस्त के दौरान हथियागढ़ के पास से मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर के रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष को चरस के साथ गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।
एसओ पुरंदरपुर ओपी चौहान अपने हमराहियों के साथ गस्त कर रहे थे। ग्राम हथियागढ़ के पास एक बाइक सवार तेज रफ्तार भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। बाइक की तलाशी ली गई तो सीट के नीचे से 12 पैकेट चरस पाया गया।
पुलिस उसे थाने लाई। चरस का कुल वजन तीन सौ बीस ग्राम पाया गया। पुलिस के पूछताछ में व्यक्ति ने अपन परिचय भगवानपुर बनकटवा निवासी रमेश चंद्र यादव बताया। उसने यह भी बताया कि वह लक्ष्मीपुर विकास खण्ड का रोजगार सेवक संघ का अध्यक्ष है। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया।