फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   demolished incroachment

अवैध निर्माण ध्वस्त, लर्निंग कैंप खाली

Sun, 02 Apr 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 02 Apr 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
demolished incroachment
आजाद नगर मुहल्ले में स्थित एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप परिसर में अतिक्रमण को नगर पालिका ने ध्वस्त करा दिया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड में एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप परिसर में अतिक्रमण कर बनवाए गए दो आवासों को शनिवार को ध्वस्त करा दिया गया। कब्जेदारों ने विरोध किया तो पुलिस एक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। इसके बाद दूसरे कब्जेदार के तेवर ढीले पड़ गए। प्रशासन ने जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इसके साथ ही करीब बीस वर्षों से शिक्षा विभाग की जमीन पर चला आ रहा कब्जा खाली करा लिया गया। 
विज्ञापन


बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि परिसर में विकलांग बच्चों की पढ़ाई होती है। विद्यालय 50 डिस्मिल के क्षेत्रफल में स्थापित है। इसमें सड़क के एक छोर पर दो स्थानीय लोग रफीक खां व लेदाहे ने तीन डिस्मिल जमीन पर कब्जा कर लिया था। इससे विद्यालय में रहने वाले दिव्यांगों के अलावा वार्ड वासियों को भी काफी दिक्कत होती थी।
विज्ञापन


पूर्व डीएम सुनील कुमार को भी अतिक्रमण हटाने के लिए शिकायती पत्र दिया गया था। उन्होंने जायजा भी लिया था। डीएम सुनील कुमार ने दोनों परिवारों को अतिक्रमण हटाने के बदले बैकुंठपुर कांशीराम आवास में दो मकान भी आवंटित कर दिया था। मगर दोनों परिवारों की नीयत इस कीमती जमीन पर कब्जा करने की थी। इस वजह से मकान खाली करने को तैयार नहीं हुए। पुन: विद्यालय प्रशासन द्वारा परिसर की बाउंड्री करवाई गई तो भी अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। अधूरी बाउंड्री छोड़ दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर पालिका के ईओ केके मिश्रा जेसीबी व नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। रफीक ने विरोध करना शुरू कर दिया। ईओ ने तत्काल पुलिस बुला ली और पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने चली गई। इसके बाद लेदाहे के तेवर ढीले पड़ गए। उसने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद ईओ ने जेसीबी लगवा कर निर्मित आवास को गिरवा दिया।


बीएसए जगदीश शुक्ला ने बाउंड्री का निर्माण भी शुरू करा दिया। एसडीएम देवेश गुप्ता ने बताया कि दोनों परिवारों को अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह पूर्व सूचना दी गई थी। मगर इन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटवाया। बीएसए के हस्तक्षेप पर शनिवार को अतिक्रमण को हटवा दिया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर श्रीकांत राय, चौकी इंचार्ज कन्हैया पांडे, केके सिंह, राजेश शर्मा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed