{"_id":"5c003a4ebdec22418f491e49","slug":"demand-for-arrest-of-the-accused-entrusted-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, सौंपा ज्ञापन
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बैठक कर समस्याओं के बारे में चर्चा की। डीएम को ज्ञापन सौंपकर 27 नवंबर को साधन सहकारी समिति औराटार में सचिव के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष हरीप्रकाश गिरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मिठौरा ब्लॉक के साधन सहकारी समिति औराटार सेखुई ग्राम खरचौली में 27 नवंबर को कुछ लोगों ने सचिव के साथ अभद्र व्यवहार किया था। आरोपी ने केंद्र पर रखा रजिस्टर भी फाड़ दिया। इस मामले में थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है लेकिन आज तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई।उन्होंने चेतावनी दी कि 6 दिसंबर तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके तहत कार्य बहिष्कार भी किया जा सकता है। इस दौरान जवाहर प्रसाद निषाद, गिरजाशंकर गुप्ता, परशुराम यादव, संत विजय सिंह, दुर्गेश, कनक कुमार मिश्र, संजय पांडेय, देवेंद्र तिवारी, अरुण तिवारी, राणा प्रताप आदि मौजूद रहे।