{"_id":"5c1a9babbdec2256ae0cb3ce","slug":"death-during-treatment-of-injured-person-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु
Thu, 20 Dec 2018 12:57 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीपुर / पुरंदरपुर (महराजगंज)। परसोहिया रानीपुर चौराहा पर सोमवार की रात में बाइक की टक्कर से घायल हुए व्यकि्त की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर बुधवार को दिन में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र परसोहिया रानीपुर चौराहा निवासी हरिप्रसाद (45) सोमवार को देर शाम अपने दरवाजे के सामने खड़े थे। कोल्हुई की तरफ जा रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन व चौराहे के लोग इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां से भी हालत गंभीर देख मंगलवार को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया था। लेकिन परिजन लखनऊ इलाज कराने के लिए नहीं जा सके। पत्नी प्रर्मिला गंभीर रूप से घायल पति को घर लेकर आ गईं। जहां मंगलवार को देर रात हरिप्रसाद की मौत हो गई। इसकी सूचना पत्नी प्रमिला ने पुरंदरपुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हल्का एसआई कमलेश यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।