{"_id":"577d506c4f1c1b93477fa5d1","slug":"dead-persons-are-booked-in-power-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मृतकों पर दर्ज कराया बिजली चोरी का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मृतकों पर दर्ज कराया बिजली चोरी का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
अवैध कनेक्शन काटता लाइनमैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरन्दरपुर। विद्युत चोरी के मुकदमे की विवेचना के दौरान बिजली विभाग की लापरवाही पकड़ में आ गई। बिजली विभाग ने दो ऐसे लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया, जिनकी मौत काफी पहले हो चुकी है।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसवनिया विशुन निवासी रमाकांत व त्रिवेणी ने पैसिया विद्युत केंद्र से कनेक्शन लिया था। रामकेवल पर 67 हजार रुपये का बकाया था और त्रिवेणी पर लगभग 50 हजार रुपये बकाया है। बिल जमा न करने पर बिजली विभाग ने 22 जून को दोनों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया। मामले की विवेचना में पहुंचे दरोगा दिनेश यादव को पता चला कि दोनों बकाएदारों की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है।
इस संबंध में जेई रमेश कुमार मौर्य का कहना है कि जानकारी न होने की वजह से मृतकों पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। जांच कराई जाएगी। एसओ चंद्रेश यादव का कहना है कि मामले में अधिकारिया को अवगत करा दिया गया है। निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।