{"_id":"57eeb4f34f1c1b7927575d2a","slug":"dead-body-found-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में मिला युवक का शव,हत्या का शक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरे में मिला युवक का शव,हत्या का शक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुरंदरपुर क्षेत्र में युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरंदरपुर। सिंहपुर थरौली के पोखरे में शुक्रवार को युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर थरौली निवासी सोहित को गांव के ही रहने वाले संतराम ने बृहस्पतिवार को दिन में लगभग तीन बजे यह कह कर अपने साथ ले गया की प्रधान जी बुलाए हैं। लेकिन जब सोहित देर रात तक घर वापस नहीं आया तो परिवार वाले संतराम के घर पहुंचे। संतराम ने बताया की वह इटहिया पोखरे में डूब गया है। इसकी सूचना घरवालों ने पुलिस को द। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन, काफी रात हो जाने के कारण पोखरे में तलाश नहीं की जा सकी। शुक्रवार को सुबह सात सात बजे ग्रामीणों ने पोखरे से सोहित की लाश को निकाला।
मृतक सोहित की पत्नी संजू ने गांव के तीन युवकों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ ओपी चौहान ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर लोगों ममें मायूसी है। लोगों का कहना है कि सिंहपुर थरौली निवासी पूरी तरह अशक्त जत्तन पर यह वज्रपात से कम नहीं है। भगवान ने जहां दिव्यांग पिता का सहारा छीन लिया वहीं उसके तीन मासूमों की परवरिश का बोझ भी डाल दिया। ऐसे में इस परिवार का परिवार के भरण-पोषण की चुनौती बन गई है।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर थरौली निवासी जत्तन दोनों आंखों से दिव्यांग हैं। वह प्रत्येक दिन नित्य क्रिया भी अपने बेटे के सहारे करता रहता था। उनके इकलौते बेटे बत्तीस वर्षीय सोहित पर परिवार के लगभग अठ सदस्यों के भरण पोषण का जिम्मा था। लेकिन होनी को यह मंजूर नहीं था। लिहाजा उसकी मौत जहां उसके दिव्यांग पिता का सहारा छिन गया वहीं पत्नी संजू की जिंदगी भी पहाड़ सी हो गई है। बच्चों की परवरिश चुनौती बन गई है।