{"_id":"6acbcdf78713d50baf081848","slug":"family-members-block-road-and-create-a-ruckus-with-laborers-body-kasganj-news-c-175-1-kas1003-155397-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: परिजन ने मजदूर का शव रखकर लगाया जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: परिजन ने मजदूर का शव रखकर लगाया जाम, हंगामा
विज्ञापन
फोटो59सिकंदरपुर वैश्य के गांव बढौला में फर्रूखाबाद मार्ग पर ट्रैक्टर -ट्रॉली खड़ी करके जाम लग
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव गढ़ी में शनिवार दोपहर रोटावेटर की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को मजदूर का शव गांव पहुंचा तो परिजन का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के परिजन ने शाम को पटियाली-फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम बड़ोला में शव रखकर लगभग एक घंटे तक जाम लगा दिया। परिजन ने खेत मालिक के दो बेटों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव बढोला निवासी अजीत तोमर (32) पुत्र ओमप्रकाश मजदूर थे। वह शनिवार दोपहर करीब 3 बजे ट्रैक्टर रोटावेटर लेकर गांव गढ़ी निवासी कृपाल सिंह का लाह का खेत जोतने गए थे। इस दौरान संदिग्ध हालात में रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। शव का कुछ हिस्सा रोटावेटर में फंस गया था, जिसे मिस्त्री बुलाकर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका था।
मृतक के पिता ओमप्रकाश ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पुत्र को शनिवार दोपहर खेत जोतने के लिए रिंकू व पिंकू पुत्र कृपाल सिंह घर से बुलाकर ले गए थे। फिर खेत पर ले जाकर रोटावेटर से काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर खेत मालिक के बेटों रिंकू व पिंकू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने शाम को करीब 4 बजे पटियाली-फर्रुखाबाद मार्ग पर बड़ोला में शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ पटियाली अमित कुमार और थाना प्रभारी रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजन को कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर करीब एक घंटे बाद जाम खोला गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। मजदूर की मौत से पत्नी अंजलि तोमर का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया।
वर्जन