फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dead body arrived

जवान का पहुंचा शव, गांव में कोहराम

Thu, 16 Feb 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 16 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
dead body arrived
पनियरा क्षेत्र के सतगुर में सैनिक की मौत पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गांगी बाजार। मणिपुर में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से पनियरा क्षेत्र निवासी असम राइफल्स के जवान की मौत हो गयी। जवान के मौत का समाचार सुनते ही परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया। जवान का शव बुधवार को घर पहुंचा तो परिवार वालों की चीत्कार से पूरा माहौल ही गमगीन हो गया।  
विज्ञापन


पनियरा थाना क्षेत्र के सतगुर के टोला सलामतपुर निवासी असम राइफल्स के जवान सुबास गुप्ता (48) का शव देर शाम 6 बजे गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव के लोग रो पड़े। मृतक जवान मणिपुर में तैनात था जहां उसे दिल का दौरा पड़ गया था। जवान को इलाज के लिए हवाई जहाज से आनन-फानन में कोलकाता लाया गया जहां उनकी 14 फरवरी की सुबह लगभग 5 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक जवान सुवाष गुप्ता का परिवार उनके साथ ही रहता था। सुबास गुप्ता अपने पीछे तीन पुत्र शरद (23), सुजीत (21) व अजीत (19) और पत्नी सुनीता को छोड़ गए। सुबास गुप्ता के तीनों पुत्र अभी शिक्षा ग्रहण करते हैं। जबकि मृतक जवान अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। जवान की लाश घर पहुंचते ही परिजनों के साथ-साथ गांव के लोग भी रो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने सरल स्वभाव के कारण लोगों के काफी नजदीक रहते थे। उनके मौत के बाद परिवार के ऊपर दु:खों का पहाड़ टूट गया। देर रात तक जवान की लाश का अंतिम संस्कार करने के लिए रोहिन नदी के भौराबारी तट पर राजकीय सम्मान के साथ करने के लिये  ले जा रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed