{"_id":"5bd0c67fbdec22695706fd6b","slug":"characters-learned-self-defense-tricks","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल (महराजगंज)। क्षेत्र के हरपुर तिवारी इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में बुधवार को इंस्पेक्टर श्यामदेउरवां ज्ञानेंद्र कुमार राय ने छात्राओं को आत्म रक्षा के तरीके बताए। इस दौरान छात्राओं को महिला उत्पीड़न से संबंधित नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही अपने को असुरक्षित महसूस करने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए भी कहा गया।
उन्होंने कहा कि समाज में सबसे बड़ा दुश्मन अशिक्षा है। छात्राएं देश की भविष्य हैं। छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की तरफ से कई उपाय किए गए हैं। उन्होंने छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन डायल 100, 101, 108, 1090 तथा 1098 के बारे में विधिवत जानकारी दी। कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व आपको परेशान करता है तो आप बिना पहचान बताए 1090 पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अफलाक अहमद खान, अध्यापक एपी पांडेय, आनन्द मणि त्रिपाठी, केशव यादव, अध्यापिका सीमा पांडेय, सकीना आदि मौजूद रहे।