फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   celebrate festival in peacefullway:sdm

सौहार्द पूर्वक मनाएं जन्माष्टमी: एसडीएम

Mon, 22 Aug 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
celebrate festival in peacefullway:sdm
पीस कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। प्रशासन पर्व को आपसी सौहार्द व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है। शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द वातावरण में त्योहार को तभी मनाया जा सकता है जब हमें जनता का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। 
विज्ञापन


कोठीभार थाने में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी निचलौल ज्ञानेश्वर प्रसाद ने कहा कि 25 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। इस थानाक्षेत्र के ग्राम सभा भेड़िया, चैनपुर, कुइयां व पिपरियां तथा सिसवा नगर में धूम-धाम से मनाया जाता है। ग्राम सभा भेड़िया, चैनपुर और कुइयां में 26 को, सिसवा नगर में 27 को तथा पिपरियां में 31 को छठिहार का जुलूस निकलना है। सभी आमजन इस त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। 
विज्ञापन


सीओ निचलौल सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि डोल मेले में डीजे के पांच साउंड से अधिक नहीं लगाना है तथा साउंड को 38 डिसिबिल पर बजाना है। डोल यात्रा के दौरान अश्लील गाने व मदिरापान पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। जो भी अवहेलना करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आये हुए गणमान्य लोगों  से कहा कि यदि कहीं भी माहौल खराब होने का अंदेशा हो तो प्रशासन को तुरंत सुचना दें। हम आपका सहयोग करेंगे और हर मनबढ़ों से सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक को थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी सतीश  सिंह, एसआई कन्हैया पांडेय ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवती स्वर्णकार, शिवकुमार रौनियार, सपा विधान सभा अध्यक्ष  अखिलेश यादव, लिपिक विष्णु प्रसाद, संदीप मल्ल, ग्राम प्रधान जनार्दन यादव, भोरीक यादव, दिनेश तिवारी, संतोष शर्मा, भुक्खल प्रसाद, सलामत अली, मोहर्रम प्रधान, गयासुद्दीन, मु.एखलाक, चौकी प्रभारी चिउटहां राम सहाय  चौहान, एसआई मैनेजर यादव, केके गुप्ता, दिलीप शुक्ला, कांस्टेबल पंकज सिंह, संजीव श्रीवास्तव, राजेश पांडेय, जनेश्वर सिंह सहित थाने के लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed