फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   caught fire by short circuit

शॉर्ट सर्किट से आग में दंपती झुलसे, पत्नी की मौत

Fri, 15 Dec 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
caught fire by short circuit
शार्ट सर्किट से आग लगी,म‌हिला की मौत
निचलौल/मिठौरा। जमुई पंडित में बीती रात शार्ट सर्किट से लगी आग में झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पांच वर्ष के बेटे अजय का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


निचलौल थाना क्षेत्र के जमुई पंडित निवासी घनश्याम में घर में अस्थाई बिजली कनेक्शन है। बीती रात अचानक शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। कमरे में अकेले सो रही संजू (26) आग से घिर गईं। पत्नी के चिल्लाने के बाद पति घनश्याम उसे बचाने के लिए दौड़े तब तक संजू काफी हद तक झुलस गई थी।
विज्ञापन


उसको बचाने के चक्कर में पति भी झुलस गए। जब तक गांव के लोग घर में लगे आग को बुझाते, तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। दंपती को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज जिला अस्पताल में इलाज के दौरान संजू की मौत हो गई। घनश्याम का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed