फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Car fell in drain, Man found dead

नहर में गिरी कार में मिला युवक का शव

Tue, 13 Oct 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिसवां बाजार
अमर उजाला ब्यूरो/सिसवां बाजार Updated Tue, 13 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
कोठीभार थाना क्षेत्र के कुइयां-परसियां के बीच नहर में सोमवार की सुबह कार में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान सिसवां बाजार के अमरपुरवां कस्बा निवासी 20 वर्षीय सुनील के रूप में हुआ है।
विज्ञापन

कार में हेलमेट और लेडिज सैंडल भी बरामद हुआ है। कार नहर में कैसे और किन परिस्थितियों में गिरी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हादसे है या कुछ और।
विज्ञापन

सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने परसियां गांव के समीप नहर में कार गिरा देखा। पास पहुंचे तो कार के अंदर चालक की सीट पर युवक मृत हालत में पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी व ग्रामीणों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की जेब से निकले पर्स में रखे ड्राइविंग लाइसेंस और फोटो के आधार पर उसकी पहचान सिसवां बाजार के अमरपुरवा कस्बा निवासी संजय शर्मा उर्फ कान्हा के रूप में हुई।
लोगों के मुताबिक संजय का साथी सुनील चौरसिया भी रविवार की शाम कार में उसके साथ देखा गया था, मगर उसके बाद से सुनील लापता है।
देर शाम तक परिजन नहर में उसकी तलाश करते रहे। कान्हा के पिता ने इस मामले में पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बेटे की मौत पर संदेह जाहिर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed