{"_id":"5c0c1595bdec2241d156d097","slug":"break-the-raw-liquor-furnaces","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ीं
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा (महराजगंज)। कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई के बाद भी फरेंदा क्षेत्र के भारीवैसी नर्सरी में इसका धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा। एसपी रोहित सिंह सजवान के निर्देश पर शनिवार को भी भारीवैसी नर्सरी में तहसीलदार अशोक गुप्ता, पुलिस व आबकारी टीम के साथ वन विभाग ने छापे की कार्रवाई की। इस दौरान कच्ची शराब की कई भट्ठियां व झोपडि़यां ध्वस्त कर दी गईं।
गांव में शराब का धंधा कुटीर उद्योग का रूप ले लिया है। पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र बहादुर सिंह, आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी, संदीप नाथ त्रिपाठी, वन विभाग के दिनेश चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को दिन में भारीवैसी नर्सरी में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब व इसे बनाने के उपकरण के साथ लहन बरामद किया। नर्सरी में धधक रही भटि्ठयाें को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया गया। जमीन के नीचे दबाकर छिपाये गये लहन को खुदाई कराकर नष्ट किया गया। एसओ ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 200 लीटर कच्ची शराब,10 कि्वंटल लहन नष्ट करते हुए 25 शराब की भटि्ठयां तोड़ी गईं। भारी पुलिस बल को आते देख सभी धंधेबाज मौके से फरार हो गये। घरो में सिर्फ महिलाएं व बच्चे ही मिले।