{"_id":"6b09c2fbe9c95f95790a1911","slug":"clash-between-two-groups-over-an-overtaking-incident-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-164060-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ओवरटेकिंग के विवाद में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ओवरटेकिंग के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
Fri, 27 Nov 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। ओवरटेकिंग को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोग लाठी-डंडे और असलहे लेकर दूसरे पक्ष के घर पहुंच गए। वहां गालीगलौज करते हुए मारपीट की और घर में घुसकर तोड़फोड़ की। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
एक पक्ष की ओर से आशीष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे उनके चचेरे छोटे भाई का लड़का चिराग मिश्रा प्लॉट की देखभाल कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान ओवरटेकिंग को लेकर चार पहिया वाहनों और बाइक सवार लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद राजू सिंह, उनके भतीजे कौश्तुभ सिंह, अंजनी सिंह, अंकुर सिंह समेत कई लोग उनके घर पहुंच गए।
हमलावरों ने आशीष को घेरकर पीटा। शोर सुनकर परिवार के लोग बचाने पहुंचे तो कुछ हमलावर घर में घुस गए और वहां भी पिटाई की। इस दौरान घर में तोड़फोड़ करने के साथ सोने की चेन छीनने और कार्रवाई करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि ओवरटेकिंग को लेकर ही विवाद हुआ है। कोई पुरानी रंजिश सामने नहीं आई है। दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।