फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   body found in river,murder suspected

नदी में मिली लाश, हत्या का शक

Mon, 26 Sep 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
body found in river,murder suspected
बसावनपुर में मृतक नरसिंह यादव के घर पर मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला
अड्डा बाजार/कोल्हुई।जोगियाबारी गांव के पास डंडा नदी में शनिवार की देर शाम युवक की उतराती लाश पाई गई। शव को जोगियारी पुलिस चौकी ले जाया गया। युवक की जेब से मिली डायरी में मोबाइल नंबरों पर उसके जान पहचान वालों को सूचना दी गई। देर रात परिजन चौकी पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली।
विज्ञापन


युवक की पहचान नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव बैरवा बनकटवां के टोला बसावनपुर निवासी नरसिंह यादव के रूप में हुई। युवक की मां मालती देवी ने पुलिस को तहरीर दी। कानूनी औपचारिकता पूरी करके पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई है। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि युवक 22 सितंबर की शाम कोल्हापुर से घर पहुंचा। पत्नी मायके चकदह गांव गई थी। घर पर मां अकेली थी। मां ने बताया कि भोर करीब चार बजे वह नित्यक्रिया के लिए बाहर गईं। बेटा उस वक्त चारपाई पर सोया था लेकिन जब लौटीं तो वह चारपाई से गायब था। देर तक नही लौटने पर खोजबीन में जुट गईं। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार की रात पुलिस से सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोल्हुई थाना क्षेत्र के जोगियाबारी गांव के पास नेपाल-भारत की बार्डर डंडा नदी के किनारे लगभग 22 वर्षीय नरसिंह यादव की उतराई लाश नेपाल जा रहे राहगीरों ने दिखी। राहगीरों के शोर मचाने पर जोगियाबारी गांव मे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर एकसड़वा स्थित जोगियाबारी चौकी पुलिस लगभग साढ़े सात बजे शव चौकी पर ले गई।


उसकी शिनाख्त उसी रात कर ली गई। कोल्हुई थानाध्यक्ष विनोद कुमार राव ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया गया हैं। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका हैं। तहरीर में मां ने युवक को मानसिक रोगी बताया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed