फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bloodshed

चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष

Sun, 18 Sep 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
bloodshed
विवाद में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
सिसवा बाजार। रमपुरवां में शनिवार की शाम चुनावी रंजिश को लेकर दरवाजे के सामने बच्चों द्वारा शौच करने से  मना करने पर गांव के कुछ लोगों ने 60 वर्षीय वृद्ध महिला दंपति और उसकी पुत्री को फरसे व रॉड से बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन


गांव के लोगों  ने अचेत अवस्था में वृद्ध महिला तथा व अन्य घायलों को तत्काल सिसवा पीएचसी पहुंचाया। महिला की नाजुक स्थिति देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल वृद्धा के पति लक्ष्मण चौधरी ने थानाध्यक्ष कोठीभार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष को दिए तहरीर में लक्ष्मण चौधरी ने कहा है कि शनिवार की शाम 6 बजे उनकी पत्नी नगीना देवी(60) व उनकी विवाहिता पुत्री संजू(26) दरवाजे पर बैठी थीं। उसी समय ग्राम सभा निवासी खदेरु व कुंती  देवी के परिवार के बच्चे मेरे दरवाजे के सामने बैठकर शौच करने लगे। मेरी पत्नी नगीना देवी ने डांटते हुए उन्हें भगाया। थोड़ी देर बाद खदेरु की पत्नी कांति देवी दरवाजे पर पहुंच मेरी पत्नी को गाली देने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 थोड़ी ही देर बाद खदेरु, कुंती देवी अपने चार अन्य सहयोगियों को लेकर फरसा व रॉड के साथ पहुंचे मेरी पत्नी को पीटने लगे। जब वह घर पहुंचा तो  उन लोगों ने मुझे और मेरी विवाहिता पुत्री संजू को भी मारकर घायल कर दिया। खदेरु विगत ग्राम पंचायत चुनाव से ही मेरे परिवार से द्वेष की भावना रखते हैं। इसके पहले भी कई बार मुझसे विवाद कर चुके हैं। थानाध्यक्ष कोठीभार आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई 
की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed