{"_id":"5a2ade894f1c1b79548c2586","slug":"bike-collided-with-truck-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
भैया फरेंदा एसबीआई शाखा के सामने क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। भैया फरेंदा भारतीय स्टेट बैक के सामने खड़े ट्रक में तेज रफ्तार आ रही बाइक घुस गई। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र कें गौहरपुर निवासी संतोष कुमार (25) शुक्रवार को दिन में किसी काम से फरेंदा गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे काम निपटा कर घर लौट रहा था। अभी वह भैया फरेंदा चौराहे के करीब पहुंचा था कि सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टकरा गया।
युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फरेंदा सत्येंद्र बहादुर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिवार के लोग बनकटी अस्पताल पर पहुंच गए थे। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की अस्पताल में मौत
पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मुसवाचक के पास हाईवे पर बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मुसवाचक निवासी यूसुफ (70) शुक्रवार दोपहर अपने घर से गोरखपुर सोनौली हाईवे को पार कर रहा था। उसी समय गोरखपुर से सोनौली की तरफ जा रहे बाइक चालक से टक्कर में वह घायल हो गया।
घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। परिजन घायल यूसुफ को सीएचसी बनकटी ले गए। उनकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां देर शाम उसकी मौत हो गई। एसओ पुरंदरपुर राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।