{"_id":"58a0b01e4f1c1b1235d845df","slug":"bawal-in-mahrajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में बवाल, बस व पुलिस की बाइक फूंकीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महराजगंज में बवाल, बस व पुलिस की बाइक फूंकीं
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
झुलसे युवक के परिजन चक्का जाम के दौरान रोते बिलखते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। बिजली दुरुस्त करने के दौरान अचानक सप्लाई हो जाने से प्राइवेट लाइनमैन बुरी तरह झुलस गया। इलाज की कोशिशों के बीच उसकी मौत की चर्चा फैलने से भड़के लोगों ने जाम लगाकर बिजली महकमे के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ हटाने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारीं तो भीड़ पथराव करने लगी। हिंसक तेवर में आए कुछ लोगों ने पुलिस की तीन बाइक, रोडवेज की अनुबंधित बस में आग लगा दी। पथराव में चौक थाने के एसओ ज्ञानेंद्र राय सहित तीन पुलिस वाले घायल हुए हैं। झुलसे लाइनमैन की हालत स्थिर बनी हुई है।
चौक बाजार निवासी प्राइवेट लाइन मैन रिंकू विश्वकर्मा के करंट से झुलसने की घटना रविवार दिन की है। इसके बाद दो घंटे से ज्यादा की अवधि तक उत्पात चला। पथराव और आगजनी की जद में आई बस टीकर दिशा आ रही थी। उसमें मौजूद 50 से ज्यादा सवारियों ने जैसेतैसे खुद को बचाया। हालात काबू करने के लिए डीएम, एसपी सहित कई थानों की फोर्स लगाई गई। पुलिस ने मौके से 15 लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि 20 नामजद सहित दो सौ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।