{"_id":"5824c1a34f1c1b8553b3aa5c","slug":"assault-at-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में एसआई पर हमला किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में एसआई पर हमला किया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। गोरखपुर-सिद्धार्थनगर रूट पर चलने वाले दो बस मालिकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया। जानकारी होने पर पुलिस दोनो पक्षो को पकड़ कर थाने ले आई। यहां भी विवाद नहीं थमा इस बीच एक पक्ष ने एसआई पर हमला कर दिया। पुलिस पर हमले की जानकारी मिलते ही सर्किल के सभी थाने के पुलिस कर्मी व अपर पुुलिस अधीक्षक फरेंदा थाने पहुंच गये।
गोरखपुर-सिद्धार्थनगर रूट पर चलने वाली चौबे ट्रैवेल्स व सिंह वाहिनी के मालिकों व ड्राइवरों के बीच कई दिनो से सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो रहा था। चौबेे ट्रैवेल्स के राजेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर कहा कि वृहस्पतिवार को दिन में 10.30 बजे ड्राइवर के साथ गाड़ी लेकर सिद्धार्थनगर की तरफ जा रहे थे। फरेंदा क्षेत्र के छितही चौराहे के समीप पहुंचे थे कि पीछे से कार लेकर मरहठा के अमरेश सिंह व त्रिभुवन सिंह ने गाडी को रोकवा कर ड्राइवर से चाभी छीन लिया।
पूछने पर दोनो ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पास रखे 3000 रूपये जबरदस्ती छीन लिये। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। राजेश कुमार की तहरीर पर अमरेश सिंह व त्रिभुवन सिंह के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। थाने पर मामले की पूछताछ की जा रही थी। उसी दौरान बस मालिक के एक पक्ष ने थाने में तैनात एसआई राजेश कुमार पांडेय के पर हमला कर दिया ।
विज्ञापन
थाने में बवाल की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोविंद, फरेंदा एसओ एसके सिंह, पुरंदरपुर एसओ ओपी चौहान, बृजमनगंज एसओ गिरजेश तिवारी और कोल्हुई पुलिस थाने पहुंच गयी। एएसपी हरिगोविंद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोषी के विरूद्ध कर्रवाई की जायेगी।