{"_id":"577c04714f1c1b99507f9ab5","slug":"asp-and-ambulance-driver-became-rigid","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी और चालक में ठनी, गर्भवती की एंबुलेंस रुकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसपी और चालक में ठनी, गर्भवती की एंबुलेंस रुकी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस का हूटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। सिसवा-सिंदुरियां मार्ग पर बिंदवलियां में मंगलवार की रात आठ बजे साइड को लेकर 108 एंबुलेंस चालक और एएसपी के हमराहियों में ठन गई। हमराहियों और एंबुलेंस चालक में कहा सुनी के बीच आधे घंटे तक रास्ता बंद रहा और गर्भवती महिला तड़पती रही।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा के 108 एंबुलेंस का चालक लोकेश कुमार लक्ष्मीपुर कोट निवासी बैजनाथ चौधरी गर्भवती पत्नी अंगीरा देवी को लेकर हॉस्पिटल आ रहे थे। जैसे ही एंबुलेंस चालक लोकेश बिंदवलियां पहुंचा इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एएसपी की गाड़ी सामने खड़ी हो गई। रास्ता संकरा होने के कारण दोनों गाड़ियां निकलने में दिक्कत हो रही थीं।
एएसपी की गाड़ी चालक ने एंबुलेंस चालक लोकेश कुमार को गाड़ी सड़क से नीचे उतरने को कहा। एंबुलेंस में मरीज होने की बात कर बता लोकेश एंबुलेंस को सड़क से नीचे उतारने से मना कर दिया। एएसपी के हमराही लोकेश की गाड़ी नीचे उतारने का दबाव बनाने लगे। इस बीच दोनों गाड़ियां सड़क पर लगभग आधे घंटे खड़ी रहीं। एंबुलेंस में सवार गर्भवती अंगीरा व राहगीर परेशान रहे। अंतत: पुलिस के दुर्व्यवहार के बाद लोकेश को एंबुलेंस पीछे हटानी पड़ी।
विज्ञापन
उसके बाद मार्ग खाली हुआ। एंबुलेंस चालक लोकेश कुमार का कहना है कि रास्ते के बगल में बड़ा गड्ढा होने के कारण गाड़ी उतारने में दिक्कत हो रही थी। मरीज की स्थिति गंभीर थी। अगर गाड़ी और बगल में ले जाता तो पलट जाती। मामले में एएसपी हरिगोविंद ने कहा कि एंबुलेंस चालक नियम विरुद्ध तरीके से चला रहा था। जिसके कारण उसका लाइसेंस ले लिया गया।