फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anti-Romeo Squad does not appear in rural areas

ग्रामीण इलाकों में नहीं दिखता एंटी रोमियो स्क्वॉड

Sat, 12 May 2018 12:42 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 12 May 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Anti-Romeo Squad does not appear in rural areas
ग्रामीण इलाकों में नहीं दिखता एंटी रोमियो स्क्वॉड - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। छेड़छाड़ की बढ़ रही घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री की पहल पर हर जिले में एंटी रोमियो स्क्वॉड गठित की गई है। यह स्क्वॉड थाना स्तर पर बनाई गई थी लेकिन इस टीम की गतिविधियां सिर्फ शहरों तक ही सीमित होकर रह गई हैं। जिले के ग्रामीण इलाकों में एंटी रोमियो स्क्वॉड बहुत कम दिखती है। इसके चलते ग्रामीण इलाकों में स्थित स्कूल व कॉलेज की छात्राओं में शोहदों का डर बना रहता है।              
विज्ञापन

शोहदों पर शिकंजा कसने के लिए थाना स्तर पर गठित स्क्वॉड की कमान थानेदार को सौंपी गई थी, जबकि शहर में महिला थाना प्रभारी को कमान दी गई। शुरुआती दौर में मनचलों पर लगाम कसने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक स्क्वॉड के सदस्य दौड़ते रहे। स्कूलों व  कॉलेजों के बाहर खड़े होने वाले युवाओं को पकड़ा भी लेकिन उन पर कार्रवाई करने की बजाय चेतावनी देकर छोड़ दिया। शहर में तो एंटी रोमियो स्क्वॉड कमोवेश अभी सक्रिय है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में गतिविधियां थम गई हैं। निचलौल, घुघली, सिसवां, परतावल के अलावा अन्य कई स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड की गतिविधियां नके बराबर रह गई हंै। एंटी रोमियो स्क्वॉड के प्रभारी जेबी सिंह बघेल ने बताया कि जांच पड़ताल कर शोहदों को चेतावनी दी जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्क्वॉड जाती है। उन्होंने कहा कि अगर किसी क्षेत्र में स्क्वॉड  नहीं पहुंच रही होगी तो वहां भी भेजी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed