फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   anti india slogans

सोनौली बॉर्डर पर लगाए भारत विरोधी नारे

Sat, 11 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 11 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
anti india slogans
सोनौली बार्डर पर नेपाली नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन कर आवागमन ठप किया। - फोटो : अमर उजाला
सोनौली(महराजगंज)। भारत नेपाल सीमा कंचनपुर लखीमपुर खीरी में विवाद में बृहस्पतिवार को नेपाली की मौत से गुस्साए नेपाली नागरिक शुक्रवार को सड़क पर उतर गए और जुलूस निकाल कर बेलहिया के नो मैंस लैंड से भारत विरोधी नारे लगाए। वे भारतीय सुरक्षा एजेंसी पर आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नो बजे सोनौली बार्डर पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक बैनर पोस्टर के साथ नो मेंस लैंड पर भारत विरोधी नारे लगाने लगे। इससे सरहद पर अफरातफरी मच गई। इससे सोनौली कस्बे के युवक भी आक्रोशित हो गए। स्थिति बिगड़ती देख सोनौली पुलिस ने युवकों को शांत किया। दोनों देशों के अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे नेपाली नागरिकों को पीछे किया। करीब एक घंटे विरोध प्रदर्शन के दौरान सरहद पर तनाव बना रहा। 
विज्ञापन


किसी भी स्थिति से निपटने के लिए फोर्स पहुंचने के पहले ही नेपाल पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। भारत विरोधी नारे के बाद एसएसबी ने अपनी तरफ से सख्ती शुरू कर दी है। हथियारों से लैस एसएसबी जवान सरहदी क्षेत्र व पगडंडियों पर गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल में शुक्रवार की मधेसी मोर्चा की बन्दी और इस धटना के बाद नेपाल के कई हिस्सों में भारत विरोधी गतिविधियां तेज हुई है। कई जगहों में भारतीय नंबर के वाहनों में तोड़फोड़ की भी खबर है। 


बार्डर पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसएसबी द्वितीय सेनानायक दिलीप कुमार झा ने सरहद पर चौकसी बढ़ा दी है। क्षेत्राधिकारी नौतनवां लच्छी राम यादव दल बल के साथ सरहद पर डटे हैं। पल-पल की रिपोर्ट अधिकारियों और गृहमंत्रालय को भेजी जा रही है। सेनानायक ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जवान तैयार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed