फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anger in people towards incidents of crime

दुष्कर्म की घटनाओं के प्रति लोगों में नाराजगी

Fri, 27 Apr 2018 12:07 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 27 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Anger in people towards incidents of crime
दुष्कर्म की घटनाओं के प्रति लोगों में नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के प्रति लोगों में नाराजगी है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और जागरूक मातृ शक्ति संगठन की ओर से एडीएम को ज्ञापन सौंपकर महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की गई। पुरंदरपुर क्षेत्र में तमाम घटनाएं हुईं। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ व दुष्कर्म की घटनाएं भी सामने आईं। इन सभी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को आवाज बुलंद की गई।  
विज्ञापन


भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना ने सभी को झकझोर दिया। यौन शोषण से तंग आकर छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर जान देने की कोशिश की। लोगों की नजर पड़ी तो उसकी जान बची। इसके अलावा अन्य कई घटनाएं भी हुई हैं। दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसा कृत्य करने वालों के खिलाप कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, बेटियों की सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन को भी सजग होने की जरूरत है। प्रभावी कार्रवाई होने से अपराध करने वालों में भय पैदा होगा। नगर संयोजक दिलीप शुक्ला ने भी घटना की निंदा करते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आत्माराम गुप्ता, मनोज मल्लाह, शम्भू यादव, शमशुल होदा, प्रताप नारायण पांडेय, गणेश, उपेंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर जागरूक मातृ शक्ति संगठन की सदस्य आशा देवी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार को गंभीर होना पडे़गा। जिले में कई घटनाएं हुईं हैं, जिससे महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर प्रश्न चिह्न खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed