फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   alertness at border

भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी

Thu, 25 Jan 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
alertness at border
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर इंडो नेपाल बार्डर पर चेकिंग करते एसएसबी व पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चौकसी बढ़ा दी गई है। बुधवार को एसएसबी और पुलिस की ओर से संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान नेपाल से आने वाले वाहनों और लोगों की सधन तलाशी ली गई। साथ ही गणतंत्र दिवस के मद्देनजर एसएसबी ने नेपाल के रूपनदेही जिले के शसस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सुरक्षा संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। 
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी नौतनवां धर्मेंद्र कुमार यादव और एसएसबी इंस्पेक्टर राजामुराद अली के नेतृत्व में सोनौली पुलिस और जवानों ने सरहद पर संयुक्त रूप से जांच की। इस दौरान नेपाल से आने वाले सभी वाहनों और लोगों की तलाशी ली गई। साथ ही पगडंडी पर भी पुलिस और एसएसबी के जवानों ने गश्‍त किया।
विज्ञापन


प्रभारी सेनानायक अनुलेस कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सरहद पर चौकसी बरती जा रही है। हाई अलर्ट किए जाने के बाद से नेपाल से जुड़े सभी मार्गों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट दिलीप झा, रूपनदेही एसएसबी एसपी आनन्द निरमंग, डिप्टी एसपी श्रीराम कुवर, कोतवाल सोनौली बृजेश कुमार सिंह, एसआई सुरेंद्र उपाध्याय, इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, चौकी प्रभारी अवधेश नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed