{"_id":"57a0ed594f1c1b54762b94cd","slug":"agitaion-against-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की शीशियां लेकर थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की शीशियां लेकर थाने पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। बड़हरा चरगहां में अवैध रूप से बेची जा रही नेपाली शराब के विरोध में महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने घेराबंदी कर धंधे में लिप्त लोगों के घर से लगभग पांच सौ शीशी नेपाली शराब बरामद कीं और उसे लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कोठीभार थाने पर पहुंच गईं।
महिलाओें ने मुख्य गेट पर गांव में चल रहे अवैध शराब के धंधे के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने अपने साथ लाई नेपाली शराब की शीशियों को पुलिस को सुपुर्द किया। शराब कारोबार में लिप्त लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आश्वासन के बाद महिलाएं वहां से हटीं।
कोठीभार थाना क्षेत्र के बड़हरा चरगहां के लगभग दर्जनों टोले हैं और निचलौल थानाक्षेत्र व कुशीनगर जनपद का खड्डा थाना भी नजदीक होने से यहां वर्षों से कच्ची शराब की भट्ठियां चलाई जाती हैं। नेपाली शराब की तस्करी भी होती रहती है। यहां रहने वाले मुसहर जाति के लोग खेतों में मजदूरी कर अपने घरों का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
लेकिन शराब की लत से परेशान ये लोग प्रतिदिन शराब पीकर अपने घरों की महिलाओं पर अत्याचार भी करते रहते हैं। इन सबसे क्षुब्ध गांव की सैकड़ों महिलाओं ने मुसहर विकास सेवा समिति की जिलाध्यक्ष कौशिल्या देवी के नेतृत्व में गांव में चल रहे अवैध रूप से नेपाली शराब के बंदी को लेकर मंगलवार की सुबह ग्राम सभा निवासी शैलेश और चंद्रावती( मां-बेटा) के घर से बड़े बक्से में रखी लगभग पांच सौ शीशी नेपाली शराब बरामद कीं और उसे लेकर थाने के गेट पर प्रदर्शन किया।
ग्राम प्रधान मधुसूदन कुशवाहा के पहुंचने के बाद थाने गेट पर एकत्र महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।