{"_id":"58b47c474f1c1b3661830b69","slug":"after-opperation-young-man-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के बाद किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑपरेशन के बाद किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
मुजुरी में डाॅक्टर की लापरवाही से किशोर की मौत के बाद रोते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजुरी। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तेंदुअहिया के टोला छावनी में अनट्रेंड डॉक्टर के ऑपरेशन के बाद किशोर की मौत हो गई। परिवार वालों ने हंगामा किया तो दुकान बंद कर ‘डॉक्टर’ फरार हो गया।
तेंदुअहिया के टोला छावनी निवासी मंगरू के 15 वर्षीय पुत्र सूरज एक सप्ताह पूर्व बीमार पड़ा तो मंगरू ने मुजुरी चौराहे पर अनट्रेंड डॉक्टर इंद्रजीत गुप्ता उर्फ प्लाजा को दिखाया। उसने बताया कि बच्चे को हार्निया की बीमारी हो गई है। जो दवा खाने से ठीक नहीं होगी। इसका एक ही उपचार है, ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसमें लगभग छह हजार रुपये का खर्चा आएंगे।
मंगरू ने अपने बच्चे की परेशानी देखकर आनन फानन में पैसे का जुगाड़ कर 22 फरवरी को अनट्रेंड डॉक्टर के पास गया तो उसने कहा कि घर चलो मैं आ रहा हूं, वहीं ऑपरेशन हो जाएगा। कुछ समय बाद अनट्रेंड डॉक्टर अपनी बाइक से मंगरू के घर पहुंच गया और ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी। ऑपरेशन करने के बाद खाने की कुछ दवाइयां देकर अपनी दुकान पर चला गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद मरीज की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर को फोन हुआ तो उसने मरीज के घर वालों को समझाया कि ऑपरेशन में ऐसी दिक्कत आ जाती है, ठीक हो जाएगा। छठे दिन सोमवार को सूरज ने दम तोड़ दिया। इसकी खबर मिलते ही अनट्रेंड डॉक्टर ने अपना मोबाइल फोन का स्विच ऑफ कर भाग गया।
परिवार वालों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के पिता मंगरू को लेकर थाने गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा श्रीधर पाठक ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।