{"_id":"5adf82284f1c1b390a8b666e","slug":"action-against-big-lenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बड़े बकाएदारों की अचल संपत्ति हुई कुर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बड़े बकाएदारों की अचल संपत्ति हुई कुर्क
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
दो बड़े बकाएदारों की अचल संपत्ति हुई कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सदर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को दो बकाएदारों की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। संबंधित भूमि पर लाल झंडी लगाकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एसडीएम सदर देवेश गुप्ता के निर्देश पर सदर तहसीलदार राजेश जायसवाल तथा नायब तहसीलदार सुनील कुमार संग्रह अमीनों के साथ राजस्व वसूली के लिए क्षेत्र में निकले तो वे सबसे पहले नगर पालिका परिषद महराजगंज की 39 लाख की बकाएदार जड़ावती के घर पहुंच गए।
तहसीलदार ने बकाया रकम न जमा करने पर उनकी अचल संपत्ति कुर्क कर लाल झंडी लगवा दी। जड़ावती ने नगर पालिका स्टैंड का ठेका लिया था और पालिका का 39 लाख रुपये उन्होंने जमा नहीं किया। इस पर आरसी जारी हुई। जिस पर प्रशासन की तरफ से यह कार्रवाई की गई।इसी क्रम में टीम ने पिपरा कल्याण निवासी रवींद्र पटेल के यहां जाकर इलाहाबाद बैंक से लिए गए 27 लाख ऋण का भुगतान करने को कहा। रकम जमा न करने पर उनकी अचल संपत्ति कुर्क कर लाल झंडी लगवा दी गई। बैंक की तरफ से आरसी जारी किए जाने पर तहसील प्रशासन ने यह कार्रवाई की। सदर तहसीलदार राजेश जायसवाल ने कहा कि राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। यहां तक कि वसूली के लिए टॉस्क फोर्स गठित कर दी गई है। जिसका नेतृत्व नायब तहसीलदार सुनील कुमार व संग्रह अमीन वीरेंद्र सिंह, रामचयन, विजय कुमार, मनोज कुमार, राजधारी, ओमप्रकाश, अभिषेक कर रहे हैं। यह टीम प्रतिदिन सुबह सात बजे से बकाया वसूली के लिए निकलेगी। राजस्व वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा।